रोहित शेट्टी के शो Khatron Ke Khiladi 14  की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन से आएगा कलर्स चैनल पर

Khatron Ke Khiladi 14 : शो के प्रोमो और डेट का खुलासा करते हुए कलर्स टीवी ने वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा है। "रोमानिया की खूबसूरत सड़कों पर दिखेगा खतरे का कहर क्योंकि इस बार देखने मिलेंगे डर की नईं कहानियां केवल रोमानिया।"

Khatron Ke Khiladi 14

Khatron Ke Khiladi 14 : खतरों के खिलाड़ी के फैंस का इंतजार अब वक्त खत्म होने वाला है। शो की प्रीमियर की डेट सामने आ चुकी है। और शो कलर्स चैनल पर 27 जुलाई से शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे प्रसारित होगा। इस शो को आप जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं।

कलर्स टीवी ने किया वीडियो पोस्ट

शो के प्रोमो और डेट का खुलासा करते हुए कलर्स टीवी ने वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा है। “रोमानिया की खूबसूरत सड़कों पर दिखेगा खतरे का कहर क्योंकि इस बार देखने मिलेंगे डर की नईं कहानियां केवल रोमानिया।”

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब फैंस का यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। शो की शूटिंग पहले ही रोमानिया में हो चुकी है। और कंटेस्टेंट भारत वापस आ चुके हैं। तो वही टॉप थ्री कंटेस्टेंट का नाम भी सामने आ चुका है। कंटेस्टेंट के कई सारे स्टंट वाले प्रोमो भी जिओ सिनेमा ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर रिलीज कर दिए हैं। अब इसी बीच फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ है। शो की डेट सामने आ चुकी है और रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी14 कलर्स टीवी पर 27 जुलाई को स्टार्ट होगा। खतरों के खिलाड़ी हर शनिवार और रविवार को 9:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। जिओ सिनेमा पर भी आप इस शो को देख सकते हैं।

खतरों के खिलाड़ी 14 में कौन-कौन से कंटेस्टेंट होंगे?

खतरों के खिलाड़ी में अभिषेक कुमार, शिल्पा शिंदे, अदिति शर्मा ,सुमोना चक्रवर्ती, निमृत कौर अहलूवालिया, आशीष मेहरोत्रा कश्मीर महाजनी, करणवीर मेहरा, गश्मीर महाजनी , टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णाश्रॉफ , नियति फतनानी, शालीन भनोट, असिम रियाज यह कंटेस्टेंट शो में खतरों से खेलते हुए नजर आएंगे। इन कंटेस्टेंट्स में से असिम रियाज, अदिति शर्मा, शिल्पा शिंदे और, आशीष मेहरोत्रा शो से पहले ही एलिमिनेट हो चुके हैं।

Exit mobile version