गांधी जयंती के मौके पर देखो महात्मा गांधी से जुडी यह 5 फ़िल्में

महात्मा गांधी भारत के इतिहास में एक अहम हिस्सा और किरदार हैं। उनके सिद्धांतों का कई लोग आज भी अनुसरण करते हैं।

महात्मा गांधी के ऊपर कई फ़िल्में बनी है। उनके जीवन और उनके सिद्धांतों का अनुसरण या फिर उनकी सीख से जीवन में प्रभाव को कई फ़िल्मों के माध्यम से लोगों तक प्रस्तुत किया गया है।

आज हम आपको गांधी जयंती के इस मौके पर कुछ ऐसी फिल्में बताएंगे जो मनोरंजन के साथ में कुछ सीख भी देती है और क्यूंकि इनमें कुछ फ़िल्में इतिहास से जुडी है तो आपको कुछ नया जानने को भी मिल सकता है।

1. गांधी (1982)

gandhi 1982

यह महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित एक ब्रिटिश इंडियन फिल्म है। यह महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका में शुरुआती दौर से लेकर उनके भारत में आजादी की लड़ाई लड़ने के समय को दिखाती है। इस फिल्म में गांधी का किरेदार इंग्लिश एक्टर Ben Kingsley ने निभाया है।

2. महात्मा: लाइफ ऑफ गांधी 1869-1948 (1968)

यह फिल्म महात्मा गांधी पर बनी डॉक्यूमेंट्री बायोग्राफी है जिसमें 1869-1948 तक गांधी के जीवन को बताया गया है।
इस फिल्म के डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर Vithalbhai Jhaveri हैं।

3. The making of mahatma (1996)

यह भी महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफी फिल्म है। यह महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका में शुरुआती दौर को दिखाती है। जब वह हिंसा के विरुद्ध अपनी आवाज उठाना शुरू करते हैं। इस फिल्म की कहानी को फातिमा मीर द्वारा लिखी गई Apprenticeship of Mahatma नाम की बुक से लिया गया था। इस फिल्म को Shyam Bengal द्वारा डायरेक्ट किया गया था।

4. लगे रहो मुन्नाभाई (2006)

लगे रहो मुन्नाभाई संजय दत्त की ब्लॉकबस्टर फिल्म मुन्ना भाई एम बी बी एस का सिक्वल वर्जन हैं। सिक्वल होने के बावजूद यह पूरी तरह से एक नई कहानी है जिसमें संजय दत्त और अरशद वारसी अपने पुराने किरेदार मुन्नाभाई और सर्किट को निभाते नज़र आते हैं।

फिल्म में मुन्ना भाई को महात्मा गांधी अनुभव होने लगते हैं और ऐसा लगता है की गांधी जी उन्हें गाइड कर रहे हैं। इस फ़िल्म में गांधीगिरी की बात की गई है। यह फिल्म संजय दत्त की हिट फ़िल्मों में शुमार है।

5. Nine hours to Rama (1963)

इस फिल्म को ब्रिटिश डायरेक्टर मार्क रॉबसन ने 1963 में बनाया था। यह फिल्म गांधी के आखिरी समय को बताती है जब नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या की थी। इसमें दिखाया गया है की किस तरह नाथूराम रोजाना होने वाले जातीय दंगों से परेशान होकर गांधी को मारने का निश्चय करता है।

इस फिल्म में सभी किरेदारों को ब्रिटिश, अमेरिकन या फिर जर्मन लोगों ने निभाया है। हैरानी की बात है की गांधी पर बनी इस फिल्म में एक भी भारतीय अभिनेता या अभिनेत्री को कास्ट नहीं किया गया था।


यह थी महात्मा गांधी के जीवन के ऊपर आधारित और उनसे जुडी कुछ फ़िल्में। इसके अलावा और भी कई फिल्मे महात्मा गांधी पर बन चुकी हैं। आपको इसमें से कौन सी फिल्म पसन्द है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Exit mobile version